
कानपुर | ओम जन सेवा संस्थान एवं लक्ष्य सेवा समिति के तत्वाधान मे आज न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल ओम पुरवा लाल बंगला मे ब्लड डोनेट कैम्प का आयोजन किया गया |जिसका उद्घाटन उपसभापति कैलाश पाण्डेय ने किया।उन्होंने अपने सम्बोधन मे कहा कि ब्लड डोनेट करके आप 1 लोगो का जीवन बचा सकते है,आज कोविड के चलते ब्लड की काफी कमी पड गई है ,जिससे लोगो की जान बचाना मुशिकल हो रहा है,संस्था के द्वारा किये जाने कार्य बहुत सराहनीय है,ब्लड डोनेट करने से कई बीमारियो से बचा जा सकता है । हर स्वस्थ व्यक्ति को साल मे 4 बार ब्लड दे सकता है। ब्लड डोनेट करने के 24 घंटे मे ही उतना ब्लड बन जाता है संस्था की अध्यक्ष शिव देवी अगहरि (सीमा) ने कहा कि संस्था हमेशा गरीबो असहाय व जरूरतमंद की मदद करने के लिए हमेशा काम करती है, लाक डाउन के दौरान गरीब को भोजन ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराना व अस्पताल मे भर्ती कराने का कार्य किया है डोनेशन से खून पतला हो जाता है ,जिससे हार्ट अटैक का खतरा नही होता है। संस्था के अध्यक्ष शिव देवी अग्रहरि सीमा ने पहले खुद ब्लड डोनेट किया और हर स्वस्थ व्यक्ति को साल मे कम से कम 2 बार ब्लड जरूर देना चाहिए। डॉक्टरों की टीम डॉ अमर सिंह श्रीमती प्रीति बाजपेई वसीम सिद्धदिकी राहुल सिंह शैलेंद्र कुमार गोपाल गुप्ता सत्येंद्र त्रिपाठी प्रदीप कुमार बृजेश कुमार आज संस्था ओम जन सेवा संस्थान की टीम ने 25 लोगो ने ब्लड डोनेट किया है इस कैम्प मे प्रमुख रूप से शिव देवी अग्रहहरि (सीमा) पार्षद कैलाश पाण्डेय धर्मेंद्र गुप्ता विवेक गुप्ता अखिलेश सरोज अग्रवाल शुभम मिश्रा अमन अग्रवाल त्रिलोक चंद अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे |
Leave a Reply