कानपुर ।लालबाग बादशाह गणेश महोत्सव समिति के तत्वाधान में अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में स्वरुप नगर स्थित क्लासिक अपार्टमेंट में गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए सुभाष चंद्र गुप्ता ने बताया कि लालबाग बादशाह गणेश महोत्सव समिति विगत 6 वर्षों से गणेश महोत्सव का आयोजन करती आ रही है। कार्यक्रम में लालबाग के बादशाह गणेश जी की प्रतिमा का विधि विधान के साथ पूजन किया गया इसके उपरांत महाआरती का आयोजन किया गया। सुभाष चंद्र गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में सबसे अलग बात यह रही कि समिति के सभी सदस्य महाराष्ट्र की वेशभूषा में नजर आ रहे थे। कुर्ता, धोती, टोपी में सभी नजर आ रहे थे। सभी का कहना यह था कि लालबाग के बादशाह के भक्तों की यही वेशभूषा है। सभी भक्तों जोर से जयकारे लगा रहे थे। गणपति बप्पा मोरिया, पंचवर्षीय मोरिया, विघ्नहर्ता की जय हो। मुख्य रुप से उपस्थित सुभाष चंद्र गुप्ता, शिवम गुप्ता, श्रेय अग्निहोत्री, अनुभव माहरोत्रा, विशाल व रचित आदि लोग मौजूद रहे।
Leave a Reply