संघर्ष सम्मान समारोह में किया कार्यकर्ताओं का सम्मान
कानपुर।भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई की अध्यक्षता में रागेंद्र स्वरुप एडिटोरियल में संघर्ष सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील बंसल संगठन महामंत्री भाजपा मौजूद रहे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी, कमलेश पाठक, धर्म प्रकाश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। पूर्व विधायक तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई ने आज ही के दिन वर्ष 2004 में अंधाधुन बिजली कटौती तथा बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर तत्कालीन समाजवादी पार्टी सरकार के खिलाफ प्रभावी आंदोलन किया था और उन पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया था। जिसमें उनका पैर टूट गया था। इस घटना के बाद आंदोलन की सतत् प्रक्रिया जारी रही बसपा तथा सपा सरकारों के विरुद्ध लगातार आंदोलन किए गए और कानपुर नगर में बिजली कटौती, पेयजल समस्या तथा बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ नटवर 15 सितंबर को संघर्ष दिवस के रूप में विशेष आंदोलन की श्रंखला चलाई जा रही है प्रभावी आंदोलन के कारण जनमानस में सपा तथा बसपा दोनों को नकार कर उत्तर प्रदेश में 325 सीटें जिता कर भाजपा सरकार बनाई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार उत्कृष्ट कार्य कर रही है और कानपुर में जर्जर बिजली व्यवस्था सुधार हेतु सैकड़ों की संख्या में जर्जर ट्रांसफार्मर बदलकर ने ट्रांसफार्मर लगाए गए लाइनों को अंडरग्राउंड किया जा रहा है इसमें सरकार द्वारा सतत् कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में 15 कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया वह नाम कुछ इस प्रकार गोपाल अवस्थी, श्याम बिहारी मिश्रा, बालचंद्र मिश्र, राधेश्याम पांडे, हरीश मतरेजा, भारत दीक्षित, पूनम कपूर, प्रमोद विश्वकर्मा, लक्ष्मीनारायण सोनकर, सुभाष गौड़, विकास जायसवाल, दीपक मेहरोत्रा, जस बिंदर सिंह, दीप नारायण गुप्ता धीरज आदि कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
Leave a Reply