
शावेज़ आलम
IRCTC नॉर्थ ज़ोन ने कानपुर क्षेत्र के प्रभारी और कंसलटेंट के पद पर अनिल कुमार तिवारी की नियुक्ति की है। तिवारी इससे पहले कानपुर सेंट्रल के स्टेशन अधीक्षक के रूप में कार्यरत थे। यह नियुक्ति ट्रेनों में खान-पान व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने और अन्य विभागों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से की गई है।
अनिल कुमार तिवारी को रेलवे यातायात सेवा में 35 वर्षों का व्यापक अनुभव है। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं और लगभग 4 वर्षों तक कानपुर सेंट्रल पर स्टेशन अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उनकी कुशलता और अनुभव को देखते हुए IRCTC ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
IRCTC ने अन्य प्रमुख स्टेशनों जैसे अयोध्या, मुरादाबाद, देहरादून, और टुंडला में भी अनुभवी रेलवे अधिकारियों को कंसलटेंट के रूप में नियुक्त किया है। इन अधिकारियों का उद्देश्य न केवल यात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करना है, बल्कि रेलवे प्रशासन और अन्य विभागों के बीच समन्वय को भी मजबूत करना है।
अनिल कुमार तिवारी की नियुक्ति पर Dy.CTM कानपुर, CRM IRCTC लखनऊ, और अन्य अधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे यात्रियों के हित में उठाया गया सकारात्मक कदम बताया है। अधिकारियों का मानना है कि तिवारी के अनुभव और नेतृत्व से क्षेत्र में सुधार और नए आयाम स्थापित होंगे।
Leave a Reply