कानपुर ओम जन सेवा संस्थान की संस्थापक / अध्यक्ष शिव देवी अग्रहरि (सीमा) ने न्यू जनरेशन एकेडमी, न्यू जनेशन पब्लिक स्कूल में जाकर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया कोरोनावायरस के चलते बहुत अधिक भीड़ भाड़ ना करते हुए। न्यू जनरेशन एकेडमी की प्रिंसिपल, टीचर एवं संस्थान के पदाधिकारियों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। संस्था की संस्थापक /अध्यक्ष शिव देवी अग्रहरि (सीमा ) ने बताया हम लोगों के लिए आज का पावन पर्व विशेष महत्व रखता है 200 वर्ष की गुलामी के बाद हमारे वीर अमर शहीदों के बलबूते पर आज जो हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं इसके पीछे हजारों लाखों लोगों का बलिदान छुपा हुआ है इसको हम लोग कभी जाया ना होने देंगे हम लोग बहुत सौभाग्यशाली हैं जो कि हम लोगों को यह विरासत में मिली है कोरोनावायरस के चलते हम लोग इसे बहुत भीड़-भाड़ के साथ नहीं मना सके पर दिलों में उत्साह अभी भी बरकरार है जिसको हम लोग सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संस्था के पदाधिकारियों एवं न्यू जनरेशन एकेडमी की टीम के साथ इस पावन पर्व को दीप प्रज्वलित कर ध्वजारोहण के साथ शुरू किया गया महिलाओं ने देशभक्ति गीत भी गाए सभी को पौधे के साथ संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया गया। आज के इस पावन पर्व पर संस्था द्वारा कई जगहों पर वृक्षारोपण भी किया गया सभी का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया आज के मौके पर ओम जन सेवा संस्थान की संस्थापक /अध्यक्ष शिव देवी अग्रहरि (सीमा) धर्मेंद्र गुप्ता, शिवम वर्मा, प्रिंसिपल सरोज अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, रूपाली अग्रवाल ,राकेश अग्रवाल, शिखा अग्रवाल ,आशी अग्रवाल, रिया मिश्रा, मंजू आदि लोग उपस्थित रहे सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। स्वतंत्रता का प्रतीक हैं, भारत की शान है, तिरंगा हूं महान देश की शान, देश की हम संतान हैं, तीनों रंगों में रंगा तिरंगा अपनी यह पहचान है।
Leave a Reply