इटावा । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया द्वारा किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की जयंती पूरे प्रदेश में “किसान दिवस” के रूप में बनाएगा । यह जानकारी प्रसपा लोहिया के वरिष्ठ नेता रिछपाल सिंह चौधरी द्वारा दी गई । उन्होंने बताया कि किसान नेता चौ. चरणसिंह की ११७ वीं जयंती के अवसर पर २३ दिसम्बर
को पूरे प्रदेश प्रसपा लोहिया द्वारा जिला मुख्यालयों में जयंती धूमधाम से आयोजित की जायेगी । साथ प्रसाद लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जी द्वारा सैफई के पास स्थित चौधरी चरणसिंह डिग्री कालेज,हैंवर इटावा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे ।
Leave a Reply