हफ़ीज़ अहमद खान
कानपुर । नगर में बढ़ते मरीजों की संख्या से जिला प्रशासन को सोचने पर मजबूर कर दिया है।ऐसी वैश्विक महामारी में अपने जान पर खेल कर समाज सेवा का जज्बा देखकर 26 वर्ष से अपनी कलम की ताकत से राजनीतिक दलों के नेताओं, प्रशासन व अराजक तत्वों को सबक सिखाने वाले
समाचार पत्र में कार्य कर चुके दिलीप कुमार मिश्रा को सम्मानित कर आज हमें गर्व का अनुभव हो रहा है, यह बात वार्ड 28 के पार्षद शरद मिश्रा ने लाल बंगला में उनके निज निवास पर अंग वस्त्र पहनाते समय कही, उन्होंने यह भी कहा कि कोराना वायरस की जंग लड़ रही कानपुर नगर की जनता के एक फोन पर घर घर जाकर पूरे मुहल्ले में सेनेटाइजर का छिड़काव करमानवता की मिसाल कायम कर दिया है।आज लाक डाउन के दौरान अंग वस्त्र देकर सम्मानित कर हमको अपार खुशी हो रही है, हमें ऐसे व्यक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिसने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में लगा दिया है।
इस बाबत अग्रवाल स्टोर के चेयरमैन जग महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने मिसाल कायम करने वाले स्काउट शिक्षक दिलीप कुमार मिश्रा से हम सबको सीख लेनी चाहिए। गरीब, असहाय व जरूरत मंदो की मदद करने का उनके अंदर जो भावना है, उनके जज़्बे को सलाम करते है। जिन्होंने अपने जीवन का यह उपदेश ही बना लिया मानव सेवा ही ईश्वर पूजा है ।समाज सेवी हरीश जायसवाल ने कहा कि दिलीप कुमार मिश्रा की लेखनी को पढ़ कर अधिकारियों को कार्य करने पर विवश कर देते हैं। उनकी सोच बहुत ही उच्च स्तर की होती है। ऐसे गौरवशाली युवक आगे चल कर हमारे देश का नाम रोशन करेगा। जिनकी सोच हमेशा समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने को प्रेरित करने वाली होती है।
आज मेहनत, लगन व ईमानदारी से पूरे कानपुर नगर में ख्याति प्राप्त कर लिया है। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कानपुर प्रेस क्लब के संरक्षक शरस बाजपेई, कुशांग पाण्डेय व चंदन जायसवाल व सांसद सत्यदेव देव पचौरी ने शील्ड व प्रमाण पत्र देकर भी सम्मानित कर चुके हैं। कोराना वायरस की जंग लड़ रही जनता को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की कानपुर टीम की तरफ से मास्क व लंच पैकट वितरित,सेनेटाइजर का छिड़काव कराना, गरीब परिवार को 15 दिन का राशन सामाग्री उपलब्ध करा कर मानवता की मिसाल कायम कर रहे हैं। हमें बड़ा गर्व का अनुभव महसूस हो रहा है।ऐसे लोगों को सम्मानित करने पर हमे अपार खुशी मिलती है।
Leave a Reply