
कानपुर। प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ के अमृत स्नान के दौरान हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए रविवार को सेवाभाव गरीब जन कल्याण संस्था द्वारा कानपुर के सरसैया घाट पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गंगा तट पर 201 दीप जलाकर मृतकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार ए.पी. ने बताया कि उनकी संस्था हमेशा जरूरतमंदों के सुख-दुख में खड़ी रही है और बेसहारा परिवारों की मदद के लिए कार्य कर रही है। संस्था गरीबों को भोजन, शिक्षा और चिकित्सा सहायता प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए संस्था के सदस्यों ने एकत्र होकर संवेदना प्रकट की और दीप जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष गुड्डू गुप्ता, प्रबंधक/सचिव आलोक शुक्ला, कोषाध्यक्ष सुरेश राठौर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री स्वतंत्र भार्गव, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री श्रीकांत साहू अनुज, राष्ट्रीय ऑडिटर अजय सिंह, विकास राठौर विक्की, पूनम राठौर, करन गुप्ता, आकाश बजाज, कैलाश शुक्ला, राहुल राठौर, राजेश राठौर, विपिन सैनी, मोनू गुप्ता, मयंक पासी, हैदर अली, अरुण कश्यप, गौरव जायसवाल, संदीप वर्मा, वीरेंद्र श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य और आमजन मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply