
कानपूर – जन अधिकार एशोसिएसन भारत द्वारा बर्रा विश्वबैंक जे ब्लाक रामलीला पार्क में झंडारोहण कर 68वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिसमे बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिको ने भी भाग लिया। जिसमे मुख्य अतिथि बर्रा थानाद्यक्ष गिरिजेश तिवारी रहे।
थानाद्यक्ष बर्रा ने क्षेत्रीय नागरिको को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में अनेक धर्मो के लोग रहते है फिर भी हम एकजुट होकर हमेशा साथ रहते है। यही खूबी हमारे देश को सबसे अलग बनती है। हम सब किसी धर्म समुदाय से बाद में है पहले हम सभी एक हिन्दुस्तानी है। हमे हमेशा एकता बना कर रहना चाहिए। उत्तर प्रदेश पुलिस हमेसा जनता की सेवा में मौजूद है।
संस्था के प्रदेश अद्यक्ष सुरेश त्रिपाठी ने कहा हम सबको भारत का एक जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए। हमेसा मुसीबत में लोगो की मदद करनी चाहिए। हमारी संस्था हमेसा देश के हित में काम करती आयी है और आगे भी हमारे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के प्रदेश अद्यक्ष सुरेश त्रिपाठी (मामा), बजरंगी शर्मा, सुशील मिश्र, सुधीर तिवारी आशीष त्रिपाठी (जिलाद्यक्ष AIRA), सुरेश पाण्डेय, सहदेव प्रसाद, डी.के. मिश्रा, शीतला प्रसाद, शरद जायसवाल, सोनू दीक्षित, राजे, छोटू, अभिषेक, पंकज, बबलू, ऋषि, गोलू, अनिल, राजेश, हिमान्शू, गोपाल आदि क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।
Leave a Reply