कानपुर । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण जिला पार्टी कार्यालय दिव्यांशी गार्डन बर्रा बाईपास चौराहा कानपुर नगर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की नीतियों पर एवं उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर डॉक्टर दिवाकर प्रजापति भारतीय जनता पार्टी छोड़कर एवं मनोज कुमार पाल बहुजन समाजवादी पार्टी से त्यागपत्र देकर अपने सैकड़ों साथियों सहित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) मे शामिल हुए एवं दोनों लोगो को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सक्रिय सदस्य ग्रहण करा कर जिला संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया । निश्चित रूप से 2022 के विधानसभा चुनाव में शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी यह समूचे जनमानस ने तय कर लिया है इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश मिश्रा प्रमुख जिला महासचिव राजपाल यादव जिला सचिव प्रेम प्रकाश दुबे व्यापार सभा जिला अध्यक्ष शिव कुमार प्रजापति मीडिया प्रभारी आकाश प्रजापति वरिष्ठ समाजसेवी सरोज प्रजापति शरद यादव आदि लोग मौजूद रहे।
Leave a Reply