कानपुर । वैश्य महासंगठन (रजि) के तत्वाधान में महिला दिवस पर आज सर्व दलीय परिचर्चा का आयोजन व प्रदर्शन घंटाघर भारत माता प्रतिमा पर हुआ जिसमें एकसुर से सबने सशक्त महिला सुरक्षा कानून और नियमों की मांग रखी।परिचर्चा में भाजपा,सपा,कांग्रेस समेत हर दल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।सबने माना कि एक कठोर सख्त कानून की ज़रूरत है जिसमें किसी भी तकनीकी दुरुपयोग से बचने का रास्ता न मिले। इस कार्यक्रम मे लायंस क्लब कानपुर गेन्जेस , हिन्दू मुस्लिम एकता संगठन , माथुर वैश्य सभा आदी जैसे विभिन्न संगठनों ने कन्धे से कन्धा मिला कर सहयोग किया ।कार्यक्रम मे समस्त दलों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों को महासंगठन की मांगों का ज्ञापन दिया गया ।
संचालन कर रहे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार ने कहा की वैश्य महासंगठन यह प्रयास 3 महिने से भारत की 132 करोड़ जनता के लिए कर रहा है। संस्थापक अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की जब तक बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कि जाती तब देश घुटन में जियेगा। देश मे लोक लाज और कानूनी कमी की वज़ह से 98 % मामले संज्ञान मे भी नहीं आते और पीड़ित पूरी जिन्दगी अपने साथ हुये लोम्हर्शक व्यथा के बोझ तले जीती है। पूरे देश ने देखा की किस तरह निर्भया मामले मे फांसी पर कानून का माखौल उड़ाया गया।
स्वागत संस्थापक अभिमन्यु गुप्ता ने किया व धन्यवाद प्रदेश अध्यक्ष संजय बिस्वारी ने दिया।नगर अध्यक्ष विराट गुप्ता एवं महामंत्री विजय गुप्ता ने सभी दलों के प्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया।
सपा से विधायक इरफान सोलंकी,पूर्व विधायक सतीश निगम,नीलम रोमिला सिंह,सपा महिला सभा की अध्यक्ष दीपा यादव,कांग्रेस से पवन गुप्ता,कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल, मदनमोहन शुक्ला,कांग्रेस महिला नगर अध्यक्ष शबनम आदिल,पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया,भाजपा से श्रीकृष्ण दीक्षित बड़े,अनस उस्मानी आदि थे।
वैश्य महासंगठन की तरफ से अभिमन्यु गुप्ता,संजय बिस्वारी,अरविंद गुप्ता,जोयेश किशोर अग्रवाल,संदीप गुप्ता,विजय गुप्ता, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply