कानपुर । सपा व्यापार सभा व उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल से जुड़े व्यापारियों ने आई जी मोहित अग्रवाल को शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।व्यापारियों ने सपा व्यापार सभा के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में कानपुर के आईजी पुलिस मोहित अग्रवाल को कोरोना लॉकडाउन के दौरान उनकी कर्तव्यनिष्ठा व जनता के लिए समपर्ण भाव को देखते हुए उनको मिसाल बताते हुए सम्मान पत्र व शाल देकर सम्मानित किया।इस मौके पर अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की कोरोना लाकडाऊन के दौरान आईजी कानपुर के हर हॉस्पिटल,हॉटस्पॉट क्षेत्र,थाने में बेखौफ होकर व्यक्तिगत दौरा कर रहे थे।इससे जनता का हौसला और विश्वास बना रहा।अभिमन्यु ने कहा की लाकडाऊन के बावजूद व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के साथ साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा भी निडर होकर आईजी करते रहे।ज़रूरतमंदों को भोजन दिलवाने से लेकर पुलिसकर्मियों का हालचाल लेने का काम भी कानपुर के मण्डलायुक्त करते रहे।संक्रमित पुलिस कर्मियों के परिवारों का व्यक्तिगत खयाल रखने के अलावा खुद का चालान कटवा कर मास्क पहनने के लिए भी जनता को प्रेरित किया।अभिमन्यु गुप्ता ने आईजी को जानकारी दी कि प्रान्तीय व्यापार मण्डल के कानपुर नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल कानपुर के हर पुलिस कर्मी के वार्षिक रिटर्न को भरवाने की निशुल्क व्यवस्था की घोषणा करते हैं।साथ ही डॉक्टरों व मीडिया कर्मियों को भी वार्षिक रिटर्न भरने की निशुल्क मदद पहुँचाइ जाएगी।जितेंद जायसवाल ने कहा की मज़दूरों को ट्रेन व बस से भेजने की भी पूरी प्रकिया को आईजी स्वयं व्यक्तिगत रूप से संचालित करते रहे।प्रमुख प्रदेश महासचिव संजय बिस्वारी ने कहा की आईजी फोन पर 24 घंटे जनता के लिए उपलब्ध रहे।कानपुर की जनता विशेषकर व्यापारी समाज उनकी कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण से बेहद प्रभावित है।संगठन के नगर अध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सम्मानित करने का काम किया गया।आईजी ने धन्यवाद करते हुए कहा कि कानपुर दिलवालों का शहर है और कानपुर ने उनका दिल जीता है।अभिमन्यु गुप्ता,संजय बिस्वारी,जितेंद जायसवाल,विनय कुमार,हरप्रीत भाटिया लवली,हरिओम शर्मा,राजेन्द्र कनौजिया,जीतू कैथल आदि थे।
Leave a Reply