
कानपुर।एक्सेल पैलेस शास्त्री नगर में स्वर संसार सोसाइटी और नारायण एडवरटाइजर एंड इंटरटेनमेंट के द्वारा विशाल डांडिया डांस का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में आईजी पीओडब्लू लखनऊ हीरालाल और डीसीपी क्राइम बसंत लाल रहे। दर्शकों ने डांडिया का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन से हुई। जिसके बाद मां अम्बे की आरती की गयी। फिर गायकों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर संस्था सोसायटी की अध्यक्ष सुजाता अरोड़ा उपाध्यक्ष परविंदर सिंह संधू नारायण एडवरटाइजिंग एंड एंटरटेनमेंट से मोहित शुक्ला अरविंद सिंह दीप्ति सिंह महामंत्री भाजपा ग्रामीण इंद्रमोहन रोहतगी,बिन्दु गोयल ओम जन सेवा संस्थान की संस्थापक/ अध्यक्ष शिव देवी अग्रहरि (सीमा) ममता मिश्रा, मीनाक्षी गुप्ता जिला मंत्री युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी और अन्य लोग भी मौजूद रही
Leave a Reply