
कानपुर । गणतंत्र दिवस के अवसर पर आईरा प्रेस क्लब के तत्वावधान मे बांसमंडी स्थित केन्द्रीय कार्यालय प्रांगण मे झंडा रोहण किया गया ततपश्चात सभी पत्रकारो ने राष्ट्रगान गा कर पर्व मनाया। इस अवसर पर सगंठन के जिलाध्यक्ष एस पी विनायक ने कहा कि हर वर्ष 26 जनवरी का दिन भारत में गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस बार देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है । दरअसल 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू किया गया था। भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया। इस वजह से हर साल 26 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 26 नवंबर, 1949 को देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था, इसलिए इस दिन को देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है।पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था। इसी दिन भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ तिरंगा फहराया था।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से कोर कमेटी सदस्य फैसल हयात व नूरूल अनवर (नदीम),वरिष्ठ पदाधिकारी दीपक,प्रदेश कार्य समिति सदस्य शाहिद अली, कानपुर मंडल उपाध्यक्ष सुशील उत्तम व बाल किशन,मडंल कार्यकारिणी सदस्य अफजाल हुसैन उस्मानी,जिलाध्यक्ष एस पी विनायक, महामंत्री दिग्विजय सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरज वर्मा,जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद, दुर्गेश अवस्थी, मोहम्मद जुनेद, जिला मंत्री तनवीर व शानू खान, जिला वरिष्ठ प्रचार मंत्री विपुल सिंह ,जिला प्रवक्ता फैजुल हसन,जिला कार्यकारिणी सदस्य राबिन गुप्ता,मोहम्मद सिराज ,गौरव पासवान,पवन उमराव,शादाब,मोहम्मद शाह,आजम महमूद ……………..आदि पत्रकार साथी मौजूद रहे।
Leave a Reply