
कानपुर, 28 मार्च 2025 – विश्व-विख्यात आध्यात्मिक गुरु एवं सावन कृपाल रुहानी मिशन के अध्यक्ष संत राजिन्दर सिंह जी महाराज 6 मार्च 2025 को कानपुर आ रहे हैं। यह उनकी 8 वर्षों के पश्चात कानपुर यात्रा होगी, जिससे श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज 6 मार्च की शाम 7 बजे सत्संग प्रवचन में ध्यान, साधना और आध्यात्मिक जागरूकता के महत्व पर अपने विचार साझा करेंगे। वे मानव जीवन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए प्रेम, शांति और आत्मिक उत्थान के संदेश को प्रचारित करेंगे। इस अवसर पर आत्मिक दीक्षा (नामदान) की विधि भी समझाई जाएगी, जिससे हजारों श्रद्धालु लाभान्वित होंगे।
उनका प्रमुख सत्संग कार्यक्रम कानपुर के निराला नगर स्थित रेलवे ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उत्तर भारत ही नहीं, बल्कि देश-विदेश से भी भक्तों के शामिल होने की संभावना है।

संत राजिन्दर सिंह जी महाराज, जो साइंस ऑफ स्पिरिचुअलिटी संस्था के प्रमुख भी हैं, जीवन में ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व पर बल देते हैं। उनकी शिक्षाएं प्रेम, सेवा और ध्यान पर केंद्रित हैं।
सावन कृपाल रुहानी मिशन, जिसकी 3200 से अधिक शाखाएँ दुनिया भर में हैं, आध्यात्मिकता और मानव सेवा के कार्यों में संलग्न है। इसका अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय अमेरिका, शिकागो और नेपाल में स्थित है।
Leave a Reply