
बच्चन परिवार से एक दुखद खबर आई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय का आज शाम 4 बजे निधन हो गया। पिछले कई दिनों से वो बीमार चल रहे थे। कृष्णराज राय करीब दो हफ्ते से मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। इस दौरान ऐश्वर्या राय ने उनकी देखभाल में कोई कसर नही छोड़ी। पूरा बच्चन परिवार उनकी देखरेख में जुटा था।
दरअसल, कृष्णराज का कुछ समय पहले कैंसर का ऑपरेशन हुआ था जो सफल भी हो गया था, लेकिन कुछ समय बाद डॉक्टर्स को पता चला कि कैंसर उनके दिमाग तक पहुंच गया है। बच्चन परिवार पूरी तरह सदमे में था और इस साल उन्होंने होली भी नहीं मनाई थी। राय परिवार में ऐश्वर्या के अलावा कृष्णराज की पत्नी वृंदा, बेटा आदित्य राय हैं।
आपको बता दें कि बीते साल भी ऐश्वर्या के पिता की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। अभिषेक और ऐश्वर्या अपना हॉलिडे बीच में ही छोड़कर मुंबई लौट आए थे।
Leave a Reply