कानपुर । शहर में ई रिक्शा ने जिस प्रकार से यातायात व्यवस्था को ध्वस्त किया है वह किसी से छुपा नहीं है इनकी मनमानी को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात और आरटीओ के संयुक्त तत्वाधान में शहर के विभिन्न चौराहों पर अभियान चलाया गया जिसमें यातायात विभाग ने कई टीमें बनाकर ई रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार ने बताया कि ई रिक्शा की मनमानी को खत्म करने के लिए आज ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ ने शहर में अभियान चलाया जिसमें लगभग तीन दर्जन ई रिक्शा के चालान किए गए इसमें कई टीमें बनाई गई पहली टीम माल रोड पर टीआई दिनेश कुमार सिंह के साथ शिव सिंह छोकर अभियान चला रहे थे दूसरी टीम रामादेवी पर टीआई अरविंद सिंह सिसोदिया अभियान चला रहे थे तीसरी टीम क्षेत्राधिकारी यातायात टीआई अनिल कुमार कल्याणपुर में अभियान ई रिक्शा के खिलाफ चला रहे थे और चौथी टीम में खुद पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार एआरटीओ पीके सिंह के साथ टीएसआई रविंद्र नाथ टाटमिल पर अभियान ई रिक्शा के खिलाफ चला रहे थे। पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार ने कहा कि आगे भी ई रिक्शा की अराजकता खत्म करने के लिए ट्रैफिक पुलिस अभियान चलाती रहेगी।
Leave a Reply