नारी ही नारायणी
ओम जन सेवा संस्थान द्वारा अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह मनाया गया
कानपुर महिलाये न केवल अपने हक के लिये लड रही है,बल्कि अपनो की उडान भरने के लिये सजग है
आज ओम जन सेवा संस्थान की अघ्यक्ष शिव देवी अग्रहरि सीमा के नेतृत्व मे साई काम्प्लेक्स, डबल रोड, डिफेंस कालोनी केडीए लाल बंगला मे अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह मनाया गया,मुख्य अतिथि स्कान्डर लीडर स्व० शिवदास बाजपेई पत्नी कुसुम लता देवी जी ने अपने संबोधन मे कहा कि नारी मेहनत,लगन,इच्छाशक्ति से जीवन के हर क्षेत्र मे अपना वर्चस्व कायम किया है, 21 वी सदी मे नारी की भूमिका राष्ट्र व समाज की पगति मे पुरूष के बराबर है,नारी की तुलना नारायणी से की गई है , समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिलाओ को प्रमाण पत्र व माला पहना कर स्वागत किया
इस कार्यक्रम मे महिलाओ की समस्या पर भी विचार व्यक्त किये गये,इस समारोह मे शिव देवी अग्रहरि सीमा मीना सिंह यादव, प्रीति सिंह, डॉ शांति सिंह, अनीता श्रीवास्तव, सीमा शुक्ला, पूर्वी दीक्षित ,मोनिका द्विवेदी, प्रीति सलूजा ,आरती सिंह सेंगर, निर्मला चौहान, संगीता शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
मां, बेटी, पत्नी, बहन नारी रूप हजार,
नारी से रिश्ते सजे, नारी से परिवार।
मातृ शक्ति को नमन
Leave a Reply