कानपुर । कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन हो जाने के कारण गरीब असहाय मजदूर तबका बेहाल व परेशान हो गया है रोज के कमाने खाने बालों की पेट की आग कौन बुझाएगा सरकार लगातार कोशिशें कर रही है लेकिन शहर के कई क्षेत्रों में सहायता नहीं पहुंच पा रही जनता की समस्याओं देखते हुए रमेश यादव जिला अध्यक्ष सपा सैनिक प्रकोष्ठ के नेतृत्व में कच्ची बस्ती मड़ैया वरुण बिहार बर्रा 8 में झोपड़पट्टी में रहने वाले सैकड़ों परिवारों को खाद्य सामग्री वितरण की सामग्री मिलते ही नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ-साथ उनके परिजनों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई। रमेश यादव ने कहा कि ईश्वर की बनाई हुई हम सब संतान हैं समाज में एक दूसरे के दर्द को समझ कर मदद करनी चाहिए! विधानसभा अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ अनवर सिंह यादव ने कहा कि दान करने से कम नहीं होता ईश्वर जरूर खुश हो जाता है इंसान इंसान के काम आए इंसानियत कहलाती है। खाद्य सामग्री वितरण में रमेश यादव जिला अध्यक्ष,अनवर सिंह यादव मिंटू यादव,वर्मा नंदू यादव मलखान लाला यादव,दीपेंद्र भदोरिया राजीव कुमार लोग रहे।
सपाइयों ने कच्ची बस्तियों में खाद्य सामग्री वितरण की
कानपुर । कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन हो जाने के कारण गरीब असहाय मजदूर तबका बेहाल व परेशान हो गया है रोज के कमाने खाने बालों की पेट की आग कौन बुझाएगा सरकार लगातार कोशिशें कर रही है लेकिन शहर के कई क्षेत्रों में सहायता नहीं पहुंच पा रही जनता की समस्याओं देखते हुए रमेश यादव जिला अध्यक्ष सपा सैनिक प्रकोष्ठ के नेतृत्व में कच्ची बस्ती मड़ैया वरुण बिहार बर्रा 8 में झोपड़पट्टी में रहने वाले सैकड़ों परिवारों को खाद्य सामग्री वितरण की सामग्री मिलते ही नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ-साथ उनके परिजनों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई। रमेश यादव ने कहा कि ईश्वर की बनाई हुई हम सब संतान हैं समाज में एक दूसरे के दर्द को समझ कर मदद करनी चाहिए! विधानसभा अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ अनवर सिंह यादव ने कहा कि दान करने से कम नहीं होता ईश्वर जरूर खुश हो जाता है इंसान इंसान के काम आए इंसानियत कहलाती है। खाद्य सामग्री वितरण में रमेश यादव जिला अध्यक्ष,अनवर सिंह यादव मिंटू यादव,वर्मा नंदू यादव मलखान लाला यादव, दीपेंद्र भदोरिया राजीव कुमार लोग रहे।
विधायक ने मलिन बस्तियों में भोजन वितरण
कानपुर । गुरुवार को सपा विधायक इरफान सोलंकी के साथ सपा नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह और उनकी टीम ने झकरकटी पुल के नीचे राखी मंडी की मलिन बस्तियों में जरूरतमंद विधवा दिव्यांग और कई इलाकाई लोगों को राशन बिस्कुट के पैकेट और लंच पैकेट का वितरण किया जानकारी के मुताबिक एक हज़ार से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिला नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया की लाख डाउन के दौरान कई गरीब परिवार रोजी रोटी से वंचित हो गए हैं जिसके कारण उनके सामने खाने की समस्या विकराल रूप लेकर खड़ी है जिसके चलते हमारी टीम उनके घर पहुंचकर उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं हमारा यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।लॉक डाउन के चलते दिन पर दिन दिहाड़ी मजदूरों,रिक्शा चालकों व गरीबों के सामने खाने का संकट उत्पन्न हो रहा है।जिसको देखते हुए राजनीतिक पार्टियां भी गरीब,मजदूर, रोजमर्रा के खाने कमाने वाले अपने अपने खाने की व्यवस्था कर रही हैं,तो अब राजनीतिक लोगों ने भी गरीब का पेट भरने के लिए मोर्चा संभाल लिया है,इसी क्रम मैं समाजवादी पार्टी नगर विधायक हाजी इरफान सोलंकी ने भी गरीबों का पेट भरने का इंतजाम शुरू कर दिया है।
कन्याओं को भोज कराने पर ईश्वर प्रसन्न हो जाता है
हफ़ीज़ अहमद खान
कानपुर । कन्याओं को भोज कराने पर ईश्वर प्रसन्न हो जाता है ऐसा ही नजारा देखने को बाबू पुरवा में मिला जहां पर समाजवादी पार्टी की महिला सभा प्रदेश सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी की अध्यक्षता में कन्या भोज का आयोजन किया गया। उजमा सोलंकी ने बताया कि नवरात्रों में नवमी के दिन कन्या भोज का आयोजन किया गया। कन्या भोज में कोरोना बीमारी को ध्यान में रखकर कन्या भोज में आई सभी कन्याओं के हाथों में सेनेटाइजर लगवा हाथ साफ कराए गए विधि विधान के साथ कन्या भोज में आई कन्याओं के पैर धोकर कन्याओं को भोजन कराया गया। तथा भोजन के उपरांत उपहार भेंट किए गए। मां भगवती से प्रार्थना की गई कि इस कोरोना वायरस जैसी महामारी को खत्म करें आम जनता की रक्षा करें। तथा कन्या भोज में आई सभी कन्याओं को मास्क वितरण किए गए। कन्या भोज में उज़्मा इकबाल सोलंकी,हसन सोलंकी,शानू,इरफ़ान खान,फ़ैज़,हसन सोलंकी, फारूक आदि लोग मौजूद रहे।
“कोई न भूखा रहने पाए” “कोई ना भूखा सोने पाए”
कानपुर । समाजवादी युवा सिख मोर्चा के अध्यक्ष कवलजीत सिंह मानू राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश अनुसार कोरोना वायरस महामारी के दौरान जनता कर्फ्यू में निरंतर जरूरतमंद को भोजन उपलब्ध करा रहे है चाहे भीषण बारिश हो या तेज गर्मी अपनी सेहत की परवाह किए बगैर निरंतर जरूरत मंद लोगो का पेट भरने में समाजवादी युवा सिख मोर्चा अपना फर्ज निभा रहा है प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को खाद्य सामग्री आटा, दाल, चावल व दूध उपलब्ध कराया जा रहा है, वर्तमान की भाजपा सरकार के कुछ नेता इस महामारी के दौरान मे भी अपनी राजनीति चमका रहे हैं” मोदी की थाली “मोदी की रसोई” आदि नाम से भोजन का वितरण कर रहे हैं जो बहुत ही निंदनीय है आज देश में जो हाल है हम सभी का फर्ज बनता है कि जाति धर्म ,भेदभाव,ऊंच-नीच को छोड़कर सिर्फ और सिर्फ मानवता के नाते लोगों की मदद करें उनको खाना उपलब्ध कराएं जिस प्रकार सैकड़ों लोग अपना काम ,व्यापार, छोड़ कर एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश अपने घर जा रहे हैं यहां भी हम लोगों का फर्ज बनता है कि रास्ते में जो पैदल निकल रहे हैं उनको खाना ,पानी उपलब्ध कराएं और उनकी हर संभव मदद करें साथ ही साथ कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए इन सभी का कोरोना की जाच कराई जाए जिससे कोरोना महामारी को रोका जा सके इसी को मुख्य रखते हुए समाजवादी युवा मोर्चा निरंतर अपना कार्य करता रहेगा
समाजवादियों का भोजन वितरण
कानपुर । समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने रैना मार्किट व गंगा बैराज के पास मौजूद मज़दूरों को भोजन,ब्रेड,आदि वितिरित किया व आर्थिक सहयोग भी दिया। लॉकडाउन की वजह से परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं।आमदनी है नहीं खर्चे ज्यूँ के त्यौं।लोक डाउन की सीमा जैसे जैसे बढ़ती जा रही है वैसे वैसे दिहाड़ी मज़दूरों व गरीबों के सामने खाने पीने का संकट बढ़ता जा रहा है।सरकार से राहत अभी पूरी तरह पहुँच नहीं पाई और आमदनी के सब ज़रिए बंद हैं।ऐसे में सपा से जुड़े व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता लगातार अपने घर के आस पास हर ज़रूरतमंद विशेषकर मज़दूरब की मदद करने में लगे हैं जो भूखे हैं।कानपुर में 11 दिन से लगातार अभिमन्यु गुप्ता दिहाड़ी मज़दूरों व ज़रूरतमंदों को खाना बाटने का काम कर रहे हैं।आज गंगा बैराज व रैना मार्केट के पास बैठे बेरोजगार दिहाड़ी मज़दूरों व ज़रूरतमंदों को खाना व ब्रेड बांटा।साथ में सभी की आर्थिक मदद भी की गई।विशेष बात ये रही कि वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया।अभिमन्यु गुप्ता ने जानकारी दी कि लगातार इस ही तरह वे ज़रूरतमंदों को राशन,खाना व आर्थिक सहयोग देते रहेंगे।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि लगातार लोगों की मदद करते रहेंगे।सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी लगातार भोजन वितरण का काम कर रहे हैं।
प्र0सा0पा0लोहिया ग्रामीण ने गरीबो के लिए रसोई की व्यवस्था की
कानपुर । लॉक डाउन के कारण दिन-ब-दिन दिहाड़ी मजदूरों,रिक्शा चालकों व गरीबों के सामने खाने का संकट उत्पन्न हो रहा है।जिसको देखते हुए राजनीतिक पार्टियां भी गरीब,मजदूर, रोजमर्रा के खाने कमाने वाले अपने अपने खाने की व्यवस्था कर रही हैं,तो अब राजनीतिक लोगों ने भी गरीब का पेट भरने के लिए मोर्चा संभाल लिया है,इसी क्रम मैं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया नगर ग्रामीण ने भी गरीबों का पेट भरने का इंतजाम शुरू कर दिया है। नौबस्ता धनीपुर पुरवा मलिन बस्ती झोपड़पट्टी भोजन वितरण व मछरिया गांव में राशन सामग्री गरीबों को वितरण किया गया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी नगर ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश अनुसार देश व प्रदेश में कोरोना बीमारी के चलते घरों में रह रहे लोगों में 1 मीटर का फासला एवं हाथ साबुन से धोएं मार्क्स मुंह में लगा रहे जिसका संगठन के माध्यम से गांव शहर गली मोहल्लों में जा जा कर जागरूकता कराई गई। इसी के साथ गरीब असहाय,मजदूर की भुखमरी की समस्या को संगठन ने गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक दिन भोजन वितरण का किया जा रहा है जिससे गरीब का पेट भर सके लॉक डाउन के कारण भूख से लड़ रहे गरीब मजदूरों को राहत देने का काम किया।सामग्री वितरण में ग्रामीण अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सलीम अहमद बदलू खान योगेंद्र सिंह आकाश प्रजापति, श्याम त्रिपाठी मोहित मोहम्मद साबिर,सौरभ पांडे महेश अवस्थी,सुलेमान,शोभित प्रजापति,दीपक त्रिपाठी,राम बहादुर पासवान,विवेक,सविता आदि लोग मौजूद रहे!
अभिमन्यु ने मज़दूरों को पहुंचाई मदद
कानपुर । समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने झाड़ी वाला बाबा पड़ाव व पनचक्की चौराहे के पास मौजूद मज़दूरों को भोजन,ब्रेड व आर्थिक सहयोग दिया। लॉकडाउन की वजह से परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं।आमदनी है नहीं खर्चे ज्यूँ के त्यौं।लोक डाउन की सीमा जैसे जैसे बढ़ती जा रही है वैसे वैसे दिहाड़ी मज़दूरों व गरीबों के सामने खाने पीने का संकट बढ़ता जा रहा है।सरकार से राहत अभी पूरी तरह पहुँच नहीं पाई और आमदनी के सब ज़रिए बंद हैं।ऐसे में सपा से जुड़े व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता लगातार अपने घर के आस पास हर ज़रूरतमंद विशेषकर मज़दूर की मदद करने में लगे हैं जो भूखे हैं।कानपुर में 10 दिन से लगातार अभिमन्यु गुप्ता दिहाड़ी मज़दूरों व ज़रूरतमंदों को खाना बाटने का काम कर रहे हैं।आज झाड़ी वाले बाबा पड़ाव व पनचक्की चौराहे के पास बैठे बेरोजगार दिहाड़ी मज़दूरों व ज़रूरतमंदों को खाना व ब्रेड बांटा।साथ में सभी की आर्थिक मदद भी की गई।विशेष बात ये रही कि वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया।अभिमन्यु गुप्ता ने जानकारी दी कि लगातार इस ही तरह वे ज़रूरतमंदों को राशन,खाना व आर्थिक सहयोग देते रहेंगे।सपा अध्य्क्ष अखिलेश यादव का आदेश है की आस पास कोई भूखा न रहे इसलिए वे रोज़ ज़रूरतमंदों को खाना खिलाने का काम कर रहे हैं।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि लगातार लोगों की मदद करते रहेंगे।
समाजवादियों ने मज़दूरों को मदद पहुंचाई
कानपुर । समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने मरे कंपनी पुल के नीचे मौजूद मज़दूरों को भोजन,ब्रेड व आर्थिक सहयोग दिया। लॉकडाउन की सीमा जैसे जैसे बढ़ती जा रही है वैसे वैसे दिहाड़ी मज़दूरों व गरीबों के सामने खाने पीने का संकट बढ़ता जा रहा है।सरकार से राहत अभी पूरी तरह पहुँच नहीं पाई और आमदनी के सब ज़रिए बंद हैं।ऐसे में सपा से जुड़े व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता लगातार अपने घर के आस पास हर ज़रूरतमंद विशेषकर मज़दूर की मदद करने में लगे हैं जो भूखे हैं।कानपुर में 9 दिन से लगातार अभिमन्यु गुप्ता दिहाड़ी मज़दूरों व ज़रूरतमंदों को खाना बाटने का काम कर रहे हैं।आज मरे कम्पनी पुल के नीचे बैठे बेरोजगार दिहाड़ी मज़दूरों व ज़रूरतमंदों को खाना व ब्रेड बांटा।बच्चों को भी खाना बांटा।साथ में सभी की आर्थिक मदद भी की गई।विशेष बात ये रही कि वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया।अभिमन्यु गुप्ता ने जानकारी दी कि लगातार इस ही तरह वे ज़रूरतमंदों को राशन,खाना व आर्थिक सहयोग देते रहेंगे।
गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों को किया आटा और चावल का वितरण
हफ़ीज़ अहमद खान
कानपुर । समाजवादी पार्टी ग्रामीण लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष विजय सिंह यादव के नेतृत्व में चकेरी स्थित हाई वे एवं आस पास के क्षेत्रों में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। जानकारी देते हुए विजय सिंह यादव ने बताया कि देश जहां एक तरफ कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रहा है केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल तक जनता के हित में लॉक डाउन के आदेश किए हैं। सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रही है ऐसी स्थिति में हम सभी को एक साथ खड़े होकर देश की सेवा करनी चाहिए इस प्रकार की स्थिति में राजनीति नहीं होनी चाहिए। मलिन बस्ती में जाकर दिहाड़ी मजदूरों को जरुरतमंद को खाद्य सामग्री आटा, चावल, दाल, दूध, ब्रेड का वितरण किया गया। गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों को इसलिए खाद्य सामग्री का वितरण किया गया कि यह बेचारे रोज कमाकर अपने परिवार को खाना खिलाते हैं। इसलिए गरीबों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। और इसी प्रकार से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर रोज जरुरतमंद को खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा।
मुख्य रूप से ब्रिजेश चौरसिया,हर्षित यादव,आशीष पाण्डेय, मिहिर यादव,सूरजीत यादव मौजूद रहे!
- « Previous Page
- 1
- …
- 92
- 93
- 94
- 95
- 96
- …
- 101
- Next Page »