कानपुर । शहर के प्रमुख सिख नेता सरदार हरमिन्दर सिंह को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश को-ओडिनेटर घोषित किया गया! अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन नदीम जावेद द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम की संस्तुती पर सरदार हरमिन्दर सिंह का मनोंनयन किया गया है,सिख समुदाय को कांग्रेस के साथ जोड़े रखने की कवायद के रूप में पार्टी संगठन में सिखों को महत्व देने की रणनिती के तहत हुए मनोंनयन को अहम माना जा रहा है सरदार हरमिन्दर सिंह कानपुर की सिख राजनीती का एक चिर – प्रचित चेहरा होने के साथ साथ कई प्रमुख सिख संगठनों में सीधी व प्रभावशाली पैठ का लाभ कांग्रेस को मिल सकता है ,सिखों की केन्द्रिय सियासत में भी अपना वजूद रखने वाले सरदार हरमिन्दर सिंह की छवि राजनीतिक रूप से सूझवान व तेज तरार्र नेता की है।सरदार हरमिन्दर सिंह को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश को-ओडिनेटर मनोनीत किये जाने पर गुरू सिंह सभा कानपुर के अध्यक्ष स0हरविन्दर सिंह लार्ड,गुरू नानक विदयक सोसाईटी के अध्यक्ष स0 सुखविन्दर सिंह भल्ला (लाडी ), सचिव स0गुरचरन सिंह सलूजा (चननी ), लपूर्व मेयर अनिल शर्मा,स0गुरचरन सिंह पचनन्दा,स0गुरदीप सिंह छाबडा ,स0कुलदीप सिंह अरोरा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवनीश सलूजा,कांग्रेस पार्षद दल के पूर्व नेता अशोक चन्द्र तिवारी, पूर्व पार्षद श्रीमती सुमन तिवारी0विजय नारायण शुक्ला, गुरूनानक आटो मार्केट ऐसो0के उपाध्यक्ष अजय चढढा, कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकेश शुक्ला, संजय शुक्ला,उ0प्र0 ट्रांसपोर्ट ओनर्स ऐसो0के0 महामंत्री विनोद जशनानी,कोशाध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह,व्यापारी नेता संजय ड़ावरानी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है ।
Leave a Reply