कानपुर । आज सपा व्यापार सभा व उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में शास्त्री नगर के पास ज़रूरतमंदों को समाजवादी राशन किट व मास्क का वितरण पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।इस मौके पर मौजूद अभिमन्यु गुप्ता,कानपुर नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल,कानपुर नगर उपाध्यक्ष मनोज चौरसिया ने कहा की लॉकडाऊन और अनलाकडाऊन 1 में ज़रूरतमंदों विशेषकर छोटे दुकानदार,चाय वाले,ठेले वाले,छोटे भोजनालय,ढाबे,सलून,पान वाले,रेहड़ी वाले,दिहाड़ी मजदूर आमदनीं व दाने दाने को मोहताज हुए हैं।आज ऐसे ही ज़रूरतमंदों को चिन्हित कर राशन किट दी गई है जिसमें अनाज,मसाले,तेल,कच्ची सब्ज़ी आदि हैं।सपा व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने मांग रखी कि केंद्र व प्रदेश सरकारें 20 लाख करोड़ के कर्ज़े की जगह इन छोटे सीमित संसाधनों वाले ज़रूरतमंदों को सीधे आर्थिक सहयोग दे जो कि 3 महीने से आमदनी के लिये परेशान हैं।आज ठेले वाले,चाय वाले,भोजनालय,ढाबे,पान वाले अब परेशान हैं क्योंकि इनपे पास कोई लंबी चौड़ी बचत पूंजी नहीं होती तो 3 महीने इन्होंने कैसे काटा होगा ये सरकार को खुद समझना चाहिए।अभिमन्यु गुप्ता,जितेन्द्र जायसवाल,मनोज चौरसिया के अलावा हरप्रीत भाटिया लवली,विनय कुमार,बॉबी सिंह,शेषनाथ यादव,राजेन्द्र कनौजिया,सहजप्रीत सिंह,अंकुर गुप्ता,गुड्डू यादव आदि थे।
Leave a Reply